Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Rajasthan ANM Application Form 2022 एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022

Rajasthan ANM Application Form 2022 एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Rajasthan ANM Admission form 2022 | Rajasthan ANM 2022 Application Form | Educational Qualification | Age Limit | Application Fee | Selection Process | ANM application form 2022 Last date | Rajasthan ANM Course Admission 2022 

Rajasthan ANM Application Form 2022 एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में सत्र 2022-23 के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान में एएनएम बनने का सपना देख रही महिलाओं के लिए अच्छा अवसर है। इसके लिए किसी भी विषय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष की होगी, जिसमें 6 माह का इंटरशिप दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इसमें चयनित महिलाओं को नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। राजस्थान एएनएम के लिए ऑफलाइन आवेदन 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2022 तक कर सकते हैं। राजस्थान एएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

anm bharti
RAJASTHAN ANM BHARTI

Rajasthan ANM Admission form 2022 Overview

Name of the Department Department of Medical, Health and Family Welfare
Name of the Post Rajasthan ANM Training Course
Application Mode Offline
Total Posts 1650
Location Rajasthan State
Start Form 21/09/2022
ANM Form Last Date 20/10/2022
Official Website https://rajswasthya.nic.in/

TOTAL POST :  1650
Rajasthan ANM Admission form 2022 Application Fee

राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपए का पोस्टल आर्डर रखा गया है। यह संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम से देय होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Age Limit

राजस्थान एएनएम एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष क गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की नियमानुसार छूट दी गई है।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Educational Qualification

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम 2022 में प्रवेश के लिए महिला अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी सब्जेक्ट से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए।

Rajasthan ANM Application Form 2022 Seats Details

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम के लिए कुल 1650 सीटें रखी गई है। इन सीटों की संख्या जिला वाइज अलग-अलग रखी गई है। इसमें अभ्यर्थी किसी भी जिले से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक जिले की कटऑफ अलग-अलग जारी की जाएगी।

प्रशिक्षण हेतु कार्यालय का नाम जिले का नाम प्रवेश क्षमता
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Ajmer 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Bhilwara 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Tonk 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Nagaur 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Bikaner 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Churu 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Ganganagar 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Hanumangarh 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, Bharatpur 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Karouli 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Swai Madhopur 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jaipur 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Alwar 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Dousa 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Sikar 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jhujhunu 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Kota 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Bundi 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Baran 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jhalawar 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Udaipur 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Banswara 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Chittorgarh 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Rajsamand 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Dungarpur 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jodhpur 60
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Barmer 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jaislmer 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Sirohi 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Jalour 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Pali 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Pratapgarh 45
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी Kekadi 45
Total 1650

Rajasthan ANM Application Form 2022 Duration of the Course

राजस्थान एएनएम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष की रखी गई है। इसी में 6 महीने की इंटरशिप भी होगी। इस पाठ्यक्रम के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है। राजस्थान एएनएम का पाठ्यक्रम कोर्स निशुल्क रखा गया है। जबकि इसमें चयनित महिलाओं को नियमानुसार स्टाइपेंड पर दिया जाएगा।

Rajasthan ANM Admission form 2022 Selection Process

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम 2022 के लिए कोई भी एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा। समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी काउंसलिंग का समय सुबह 9:30 से शाम 2:00 बजे तक रखा गया है। इसके लिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।

How to Apply Rajasthan ANM Application Form 2022

राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में जिला वाइज सभी 33 राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्रों में सीटों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। इसमें महिला अभ्यर्थी किसी भी जिले के लिए आवेदन कर सकती है। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रत्येक जिले की कटऑफ अलग-अलग रहेगी। राजस्थान एएनएम पाठ्यक्रम में राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है। आवेदन फॉर्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी साथ लगानी है। आवेदन पत्र संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जो उस जिले के प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी अधिकारी के कार्यालय में दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को शाम 6:00 बजे तक या इससे पहले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म स्वयं व्यक्तिगत अथवा रजिस्टर्ड/ साधारण/ स्पीड पोस्ट से भेजे जा सकते हैं। निदेशालय को भिजवाये जाने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Important Links

Start Rajasthan ANM Admission form 2022 21 September 2022
Last Date Offline Application form 20 October 20222
Application Form Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Click Here

Related Post 

https://www.jobhuntindia.com/rajasthan-free-mobile-yojana-2022/

0 Comments

There are no comments yet

Leave a comment

Comment Your Inquiry For Jobs/Admission/Find Best Institutes For Govt Jobs