Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022

राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 10000 पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान में शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और नई भर्ती आ गई है। राजस्थान के अंग्रेजी माध्यमिक स्कूलों में संविदा के आधार पर 10000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 7140 पद रखे गए हैं। जबकि सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय में गणित के 1430 और अंग्रेजी के 1430 पद रखे गए हैं। यह भर्ती संविदा आधारित भर्ती है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के 25% अंकों को जोड़कर जिला स्तर पर किया जाएगा। यह भर्ती Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules 2022 के तहत अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 शिक्षक पद पर निकाली गई है।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 राजस्थान के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 10000 पदों पर निकली भर्ती: Rajasthan English Medium Teacher Vacancy 2022 Notification, Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2022 Online Application form, Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Application form date, Rajasthan Contractual Teacher Recruitment 2022, Rajasthan Contractual Hiring Teacher Recruitment 2022 Notification

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 भर्ती राज्य सरकार की ओर से बनाए राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अंतर्गत की जाएगी। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर रिक्रूटमेंट 2022 में शिक्षकों को ₹16900 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इनके 9 साल पूरा करने पर उनका पदनाम सहायक अध्यापक ग्रेड प्रथम और सैलरी ₹29600 हो जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति अधिकारी डीईओ मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा होगा। इस भर्ती में समस्त पदों की जिलेवार गणना करके नियुक्ति अधिकारी द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता के 75% और प्रशैक्षिक योग्यता के 25% अंक जोड़कर प्राप्त अंकों की मेरिट बनाई जाएगी। इसमें पद स्थापन ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में किया जाएगा। इसमें पहली नियुक्ति 1 साल के लिए होगी। अभ्यर्थी Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Vacancy Details

अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती पूर्ण रूप से संविदा के आधार पर एवं फिक्स मानदेय के आधार पर होगी। अंग्रेजी माध्यम शिक्षक संविदा भर्ती 2022 में सहायक लेवल प्रथम अध्यापक के पद 7140 और सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय के पद अंग्रेजी के 1423 और गणित के भी 1430 रखे गए हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा के आधार पर शिक्षक भर्ती के लिए पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है।

Post Name Subject No. of Post मानदेय (प्रतिमाह)
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 7140 16900/-
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय गणित 1430 16900/
अंग्रेजी 1430 16900/-
Total 10000 Posts

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Salary

Rajasthan English Medium School Teacher Recruitment 2022 के तहत शिक्षकों को फिक्स मानदेय पर रखा जाएगा। इसमें संविदा आधारित प्रति शिक्षक मानदेय 16900 रुपए प्रतिमाह रखा गया है।

Post Name मानदेय (प्रतिमाह)
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम 16900/
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय 16900/-

Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अंतर्गत नियुक्त उपरोक्त सहायक अध्यापकों को नियमानुसार सेवा अवधि पूरी करने पर पदनाम एवं उच्चतर मानदेय प्रदान किया जाएगा।

सेवा अवधि संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम मानदेय विशेष विवरण
9 वर्ष संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम 29600/- 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 5% की दर से प्राप्त मानदेय में दो अतिरिक्त वेतन वर्दियां जोड़कर अगले 100 रुपए में पूर्णांकित कर निर्धारित किया जाएगा।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Educational Qualification

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 के तहत यह भर्ती सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय अंग्रेजी और गणित एवं सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के पदों पर आयोजित की जा रही है। राजस्थान इंग्लिश मीडियम टीचर रिक्रूटमेंट 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार रखी गई है।

Post Name Educational Qualification नियुक्ति अधिकारी
सहायक अध्यापक (लेवल-द्वितीय)  (अंग्रेजी/गणित) शैक्षिक अर्हता : न्यूनतम 50% अंको सहित गणित/अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक

प्रशैक्षिक अर्हता : Bachelor of Edcuation (B.Ed.)/ Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल –द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो।

जिशिअ

(मु.) – माशि (संबंधित जिला)

सहायक अध्यापक (लेवल-प्रथम) शैक्षिक अर्हता : 50% अंकों सहित उमावि/ समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण

प्रशैक्षिक अर्हता : Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल- प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो।

 

जिशिअ (मु.) – माशि (संबंधित जिला)

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022

 

पदनाम पदीय दायित्व
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम)
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।
  • प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना।

 

सहायक अध्यापक (लेवल- द्वितीय अंग्रेजी/ गणित)
  • महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक अंग्रेजी गणित विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।
  • प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 संविदा नियुक्ति का तरीका

  1. इसमें समस्त पदों की जिले वाइज गणना की जाकर विभाग अध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र लिए जाएंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
  2. आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
  3. आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी के स्तर पर होगी।
  4. योग्य एवं पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर होगी।
  5. समान प्राप्तांक के एक से अधिक अभ्यर्थियों के होने पर अधिक आयु के अभ्यर्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा कम आयु के अभ्यर्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
  6. आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
  7. Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
  8. आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर होगी।
  9. संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किये जाएंगे।
    • पदस्थापन हेतु स्कूलों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार होगी।
    • काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों/ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
    • प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
  10. Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 में संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम 1 वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/ परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति 1 वर्ष पश्चात् कार्य समीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकता हैं।
  11. Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 में संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
  12. आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्ते “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना, नियम-2022” के प्रावधान अनुसार रहेगी।

Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Important Links

Start Rajasthan English Medium Teacher Recruitment 2022 Coming Soon
Last Date Online Application form Coming Soon
Apply Online Coming Soon
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Comment Your Inquiry For Jobs/Admission/Find Best Institutes For Govt Jobs