Rajasthan Medical and Health Department Recruitment 2023 राजस्थान में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में अब 20546 पदों पर भर्ती होगी

Rajasthan Medical and Health Department Recruitment 2023 राजस्थान में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में अब 20546 पदों पर भर्ती होगी

Rajasthan Medical and Health Department Recruitment 2023: राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में अब 20546 पदों पर भर्ती की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा विभाग में जारी भर्तियों का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब विभाग में 17160 पदों की जगह 20546 पदों पर भर्तियां होंगी। इससे बेरोजगार युवाओं को काफी राहत मिली है। अब नर्सिंग और पैरामेडिकल संवर्ग के 20546 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Medical and Health Department Recruitment 2023

अब नर्सिंग ऑफिसर के 8 हजार 750, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4 हजार 847, फार्मासस्टि के 3 हजार 67, लैबटेक्निशियन के 2 हजार 190, सहायक रेडियोग्राफर के 1 हजार 178, नेत्र सहायक के 117, डेन्टल टेक्निशियन के 151 तथा ईसीजी टेक्निशियन के 246 पदों सहित कुल 20 हजार 546 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Medical and Health Department Recruitment 2023 Vacancy Details

प्रक्रियाधीन भर्ती में ही नए पदों को जोड़ा जाएगा। विभाग में वर्तमान में कुल 8 कैडर के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया जारी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्तमान में चल रही भर्तियों में पदों की संख्या अब इस प्रकार रहेगी।

  1. नर्सिंग ऑफिसर के 7020 पदों को बढ़ाकर 8750 पद किया गया।
  2. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3736 पदों को बढ़ाकर 4847 पद किया गया।
  3. फार्मासिस्ट में 2859 पदों को बढ़ाकर अब 3067 पद किए गए हैं।
  4. लैब टेक्नीशियन के 2007 पदों को बढ़ाकर 2190 पर किए गए हैं।
  5. सहायक रेडियोग्राफर के 1067 पदों को बढ़ाकर 1178 पद किया गया है।
  6. नेत्र सहायक भर्ती में 99 पदों के बजाय अब 117 पदों पर भर्ती होगी।
  7. डेंटल टेक्नीशियन में 131 पदों के बजाय अब 151 पदों पर भर्ती होगी।
  8. ईसीजी टेक्निशयन के 241 पदों के बजाय 246 पदों पर भर्ती होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Comment Your Inquiry For Jobs/Admission/Find Best Institutes For Govt Jobs