RSMSSB New Vacancy 2024 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी

RSMSSB New Vacancy 2024 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी

RSMSSB New Vacancy 2024 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2024 में होने वाली परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस 19 दिसंबर 2023 को जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 7 भर्ती परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है। इनमें सूचना सहायक भर्ती 2023, कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती 2023, संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2023, संगणक सीधी भर्ती 2023, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 और पशु परिचय भरती 2023 शामिल है।

RSMSSB New Vacancy 2024
RSMSSB New Vacancy 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इन 7 भर्तियों के तहत लगभग 18711 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के ओएमआर शीट में पांचवा विकल्प जोड़ा जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2023 को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी यह महत्वपूर्ण नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

RSMSSB New Vacancy 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अपनी आयोजित होने वाली सभी भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।

क्र.सं. भर्ती का नाम पदों की संख्या विज्ञापन संख्या / दिनांक
1 . सूचना सहायक सीधी भर्ती – 2023 2730 01/2023
16.01.2023
2 . कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व
लेखाकार सीधी भर्ती 2023
5388 02/2023
20.06.2023
3 . संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी
भर्ती -2023
2058 03/2023
06.07.2023
4 . संविदा नर्स सीधी भर्ती – 2023 1588 04/2023
06.07.2023
5 . संगणक सीधी भर्ती – 2023 583 05/2023
07.07.2023
6 . कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती – 2023 430 06/2023
10.07.2023
7 . पशु परिचर सीधी भर्ती – 2023 5934 07/2023
06.10.2023
  • प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प A, B, C, D, E अंकित रहेंगे। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा।
  • यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया गया है, तो उसके लिए पांचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पांचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/3 अंक काट लिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है, इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • जिस अभ्यर्थी द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों को किन्ही पांच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी महत्वपूर्ण नोटिस यहां से देखें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Comment Your Inquiry For Jobs/Admission/Find Best Institutes For Govt Jobs